होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति ने किया बगावत का आह्वान

ग्वाटेमाला सिटी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मेल जेलाया ने अपने देशवासियों से मौजूदा 'अंतरिम' सरकार के खिलाफ बगावत करने का आह्वान किया है।

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति अलवारो कोलोम के साथ बातचीत के बाद मंगलवार को जारी बयान में जेलाया ने कहा, "बगावत जनता का अधिकार है और इसका उल्लेख होंडुरास के संविधान के अनुच्छेद-3 में भी किया गया है। होंडुरास के लोगों को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।"

जेलाया ने जल्द स्वदेश लौटने की बात भी कही। उन्होंने कहा, "न मैंने आत्मसमर्पण किया है और न करूंगा। मैं जल्द ही स्वदेश लौटूंगा। मैं इसकी समयसीमा या दिन नहीं बताना चाहता कि विपक्षी ताकतें सतर्क हो जाएं। हम जानतें हैं वे अपराधी हैं।"

गौरतलब है कि विगत 28 जून को होंडुरास में तख्ता पलट के बाद जेलाया को निर्वासित कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+