उड़ीसा में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 15 हुई
गैर सरकारी सूत्रों ने हालांकि कहा है कि मरने वालों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है।
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश लगातार चौथे दिन भी जारी रही। बारिश की वजह से सार्वजनिक यातायात प्रणाली बाधित रही। इससे सामान्य जन जीवन अस्तव्यस्त रहा और हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सूर्य नारायण पात्रो ने आईएएनएस को बताया,"बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है"।
सबसे ज्यादा सात व्यक्तियों की मौत नयागढ़ में हुई। इसके अलावा कंधमाल, कोरापुट, भद्रक और क्योंझर में भी बाढ़ से जुड़े हादसों में लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर लोगों की मौत पिछले तीन दिन में डूबने से हुई है।
मौसम कार्यालय ने राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। सरकार बाढ़ से निपटने के लिए सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications