मेट्रो दुर्घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, "मलबा हटाने का काम मंगलवार रात भर चला। गिरा हुआ ढांचा भारी था इसलिए मलबा हटाने का काम पूरा होने में कुछ और समय लग सकता है।"
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत रॉय ने बुधवार को दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डीएमआरसी के अधिकारियों से चर्चा की।
हादसे के बाद कुछ इलाकों में ठप पड़ गई बिजली और जल की आपूर्ति फिर से बहाल हो गई है। मूलचंद और नेहरू प्लेस के बीच यातायात भी आरंभ हो चुका है।
गौरतलब है कि रविवार को दक्षिणी दिल्ली के जमरूदपुर में हुए हादसे में छह लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे। सोमवार को फिर इसी जगह पर एक और हादसा हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications