चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 21.3 खरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैंक ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े आधिकारिक विदेशी मुद्रा भंडार में वर्ष की पहली छमाही में 185.6 अरब डॉलर की रकम बढ़ी लेकिन यह रकम पिछले वर्ष की इसी अवधि में जमा रकम से 95 अरब डॉलर कम है।
विदेशी मुद्रा भंडार में जून माह में 42.1 अरब डॉलर की रकम जमा हुई,जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30.2 अरब डॉलर अधिक है।
वैश्विक मंदी के कारण चीनी सामानों की मांग में गिरावट से जनवरी-जून की अवधि में चीन के निर्यात में 21.8 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले एक दशक के दौरान यह सबसे अधिक गिरावट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications