भारत ने रखा बांग्लादेश सीमा पर गश्त में सहयोग का प्रस्ताव

हाल ही में बांग्लादेश की ओर से कहा गया था कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसके 64 'निहत्थे नागरिकों' को मार दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील मुद्दा खड़ा हो गया।

बीएसएफ और बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के शीर्ष अधिकारियों के बीच मंगलवार को द्विवार्षिक परामर्श बैठक खत्म हुई। बांग्लादेश की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि भारतीय पक्ष का कहना था कि मारे गए लोगों में 85 प्रतिशत तक भारतीय सीमा में रात के वक्त दाखिल हुए जिस समय सीमा पार करने की इजाजत नहीं है।

समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक तीन दिन की वार्ता के बाद बीएसएफ के प्रमुख एम. एल. कुमावत ने कहा, "हमारे पास पुख्ता वजहें हैं।"

कुमावत ने कहा कि भारतीय बल मानवाधिकारों के महत्व को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

गश्त में सहयोग के मुद्दे पर बीडीआर के महानिदेशक मेजर जनरल मैनुल इस्लाम ने कहा, "इसका मतलब यह नहीं कि हम एक साथ गश्त करेंगे। दोनों सुरक्षा बल अपनी-अपनी सीमाओ में गश्त लगाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोनों एक दूसरे का सहयोग करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+