जरदारी ने दिया आर्थिक कूटनीति पर जोर
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निमाण के लिए आर्थिक सहयोग का वादा किया था।
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में टोक्यो में पाकिस्तान के दानदाताओं देशों की दो अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेने के बाद हुई प्रगति का जायजा लेने के लिए अपने कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान जरदारी ने यह टिप्पणी की। बैठक में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
टोक्यो सम्मेलन में अमेरिका और जापान दोनों ने एक-एक अरब डॉलर की सहायता पाकिस्तान को देने का वादा किया था। तालिबान के खिलाफ लड़ाई से विस्थापित लाखों लोगों की सहायता के लिए सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की ने भी लाखों डॉलर देने का वादा किया था।
बैठक में उपस्थित पूर्व सीनेटर फरहतुल्लाह बाबर ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति ने विदेश मंत्रालय में एक आर्थिक कूटनीति शाखा स्थापित करने की सलाह दी।
बाबर ने कहा कि 'आर्थिक कूटनीति कार्य समूह' में निजी क्षेत्र के भी प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि लोकतांत्रिक पाकिस्तान के मित्र (एफओडीपी) देशों की टोक्यो में हुई बैठक के दौरान ऊर्जा, वित्त, सुरक्षा और व्यापार क्षेत्र में कई कार्य समूहों का गठन किया गया। इन कार्य समूहों की बैठक शीघ्र ही होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications