पाकिस्तान की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 मरे
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ बुरी तरह घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'डॉन टीवी' के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा पंजाब के मुरीदके शहर में हुआ।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के तीन मकान भी ढह गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications