पटरी पर लौट रहे हैं भारत-पाक संबंध

विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच मंगलवार रात 90 मिनट तक उपयोगी और विस्तृत चर्चा होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे मनमोहन सिंह-गिलानी की बैठक से पहले भी दोनों विदेश सचिव दोबारा वार्ता करेंगे।
बैठक का फैसला जून में
अधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस बयान की तैयारी का संकेत देते हुए कहा कि संभव है कि दोनों प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करें। दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक का फैसला जून में रूस में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और मनमोहन सिंह की मुलाकात के दौरान किया गया था।
भारत अभी भी पाकिस्तान द्वारा सौंपे गए मुंबई हमले की जांच से संबद्ध दस्तावेजों का अध्ययन कर रहा है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोरा को देर शनिवार ये दस्तावेज सौंपे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications