माकपा की अंदरूनी लड़ाई सड़कों पर आई

माकपा ने केरल के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन को पोलित ब्यूरो से हटाए जाने के बाद भी केरल में पार्टी की अंदरूनी कलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अच्युतानंदन के सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी के इस कदम के खिलाफ जुलूस निकाला तो विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर हमला बोल दिया।
अच्युतानंदन का गृह नगर अलप्पुझा सोमवार को जैसे लड़ाई के मैदान में तब्दील हो गया। उनके सैकड़ों समर्थकों ने जुलूस निकाला और उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान पार्टी की राज्य इकाई के सचिव पिनरई विजयन के समर्थकों ने अच्युतानंदन के समर्थकों पर हमला बोल दिया।
यहां तक कि घटना को कवर करने के लिए वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया। विजयन के समर्थकों ने मलयालम मनोरमा टीवी के एक दल की कथित रूप से बुरी तरह पिटाई कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications