'राहुल के चॉकलेटी फेस पर न जाएं'

सुषमा ने कहा 'युवाओं को राहुल के चॉकलेटी फेस पर सम्मोहित नहीं होना चाहिए' क्योंकि कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति चलती है। सुषमा स्वराज बीजेपी के युवा नेताओं और पार्टी की युवा ईकाई भारतीय युवा मोर्चा को संबोधित कर रही थीं।
सुषमा ने कहा कांग्रेस में सिर्फ उसी को सफलता मिलती है जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। जबकि बीजेपी में कोई भी व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है और शीर्ष पर पहुंच सकता है।
सुषमा स्वराज 25 साल की उम्र में हरियाणा सरकार में मंत्री चुनी गई थीं। सुषमा ने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया भी कांग्रेस के चॉकलेटी चेहरों को जमकर कवरेज देती है।


Click it and Unblock the Notifications