देवघरः भगदड़ में कांवड़िया की मौत

श्रावणी मेला के पहले सोमवारी को यहां बाबानगरी में शिवभक्तों की भारी भीड़ के चलते कई बार अफरातफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाई। फायर बिग्रेड ने पानी की बौछार भी की।
भगदड़ में कुचले जाने से बिहार के बसंत सिंह की मौत हो गई। नौ कांवड़ियों को हल्की चोटें भी आई हैं। एक कावंड़िए की हालत गंभीर बताई जाती है।


Click it and Unblock the Notifications