पाक सेना ने बॉर्डर पर बनाएं बंकर: बीएसएफ

इस बात का खुलासा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष प्रबंध निदेशक यूके बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न केवल कांक्रीट के बंकर बना रही है, बल्कि सीमा पर ऑबज़र्वेशन टावर भी स्थापित कर रही है। बंसल के मुताबिक एलओसी के पास कुछ जगहों पर भारत द्वारा इसका विरोध किए जाने पर पाक ने निर्माण कार्य रोक दिया, लेकिन कई स्थानों पर बंकर व टावर स्थापित हो चुके हैं।
भारत की कोई तैयारी नहीं
बंसल ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी बंकरों के जवाब में फिलहाल कोई तैयारी नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से ग्रेनेड हमला किया था। उसमें कोई घायल नहीं हुआ था। पिछले महीने सीमा पार से गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। इस तरह से पाकिस्तानी सेना बार-बार युद्ध विराम तोड़ती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications