‘एट पीएम नो सीएम’ पर भड़कीं वसुंधरा

वसुंधरा ने भी रघु को जवाब देते हुए कह दिया कि "आपकी बीवी रोज शाम को शराब पीकर नाचती है"? फिर क्या था दोनों पक्षों के विधायकों के बीच जमकर कहा -सुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष एक सदस्य एक-दूसरे पर नाराजगी जताते रहे और टिप्पणी करने वालों से माफी मांगने की मांग करते रहे। जिसपर स्पीकर दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।
सदन में भाजपा विधायक भवानीसिंह राजावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के एक भाषण पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि "मुख्यमंत्री जनता से पंकज उधास की आवाज में कहते थे कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो"।
इसपर नाराज़ कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने भी टिप्पणी करते हुए कह दिया कि भाजपा राज में तो "आफ्टर एट पीएम, नो सीएम" चरितार्थ था। आठ बजे के बाद जनता को मुख्यमंत्री नहीं मिलती थीं। इसपर वसुंधरा राजे भड़क गईं और कहा कि "अगर मैं कह दूं कि आपकी बीवी रोज शाम को शराब पीकर नाचती है तो"? दोनों ओर से होने वाली बयानबाजी को लेकर सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
बाद में विधानसभा स्पीकर दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सदन की कार्रवाई स्थगित करा दी। शेखावत ने कहा कि सदन में जब यह हंगामा हुआ, वह आसन पर नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications