गूगल को माइक्रोसॉफ्ट का 'ऑनलाइन चैलेंज'

Microsoft Office 2010
बेंगलुरू। इंटरनेट के दो दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बीच जंग जारी है। गूगल को नई चुनौती देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वो जल्‍द ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010 लॉन्‍च करेगा। ऑफिस 2010 में पावर प्‍वाइंट पर विडियो एडिटिंग और ब्रॉडकास्‍ट की सुविधा के साथ-साथ एक्‍सल का नया रूप दिखेगा। यही नहीं माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कई नई विशेषताएं होंगी।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक वो अपने नए वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है और जल्‍द ही बाजार में इसे लेकर आएगा। कुल मिलाकर ऑफिस 2010 एक प्रकार का वेब-बेस्‍ड ऑफिस होगा। इसमें कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जो गूगल अपने ऑनलाइन एप्‍लीकेशन पर मुहैया करा रहा है।

गूगल के लिए चुनौती होगा 'एज़्योर'

गूगल की ऑनलाइन स्‍प्रेडशीट को जबरदस्‍त ख्‍याति मिल रही है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस इसके जवाब में मुफ्त वेब-एप्‍लीकेशन देगा। इसके अंतर्गत आप दुनिया के किसी भी कोने से अपने डॉक्‍यूमेंट एक्‍सेस कर सकेंगे। ऑफिस 2010 के अंतर्गत एक्‍सल, वर्ड, पावर प्‍वाइंट, वन नोट आदि सभी नए कलेवर में दिखेंगे। बिना किसी अतिरिक्‍त खर्च के विंडोज़ पर काम करने वाले सभी धारकों को एड-सपोर्टिव वेब-सूट मिलेगा।

इसके अलावा माइक्रोसॉफट जल्‍द ही इंटरनेट-बेस्‍ड ऑपरेटिव सिस्‍टम लॉन्‍च करने की तैयारी में है, जिसका नाम 'एज़्योर' होगा। एज़्योर भी गूगल के लिए कड़ी चुनौती होगा, क्‍योंकि इसमें भी ऑनलाइन एप्‍लीकेशन होंगे। माइक्रोसॉफट के अधिकारियों के मुताबिक ऑफिस 2010 अगले साल के पहले छमाही में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+