मायावती को मिले छह हफ्ते

बसपा सुप्रीमो के वकील ने कोर्ट से कहा था कि 12 पेज का हलफनामा उन्हें केवल एक हफ्ते पहले दिया गया है। मायावती को इसका जवाब देने के लिए समय चाहिए। इसपर सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें छह हफ्ते का समय दे दिया।
वहीं मायावती ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि उनके खिलाफ मामले की प्रक्रिया रोकी जाए क्योंकि यह मामला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। इसके जवाब में सीबीआई ने कहा है कि मायावती के खिलाफ मामला आगे बढ़ाने के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।


Click it and Unblock the Notifications