भारत: स्‍वाइन फ्लू मामले 200 के पार

Swine flu precautions
नई दिल्ली। एक दो वर्षीय बच्चे सहित देश में स्वाइन फ्लू के 19 नए मामले सोमवार को प्रकाश में आए हैं। इसके साथ ही देश में इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ कर 212 हो गई है। इसमें से सात मामले मनुष्य से मनुष्य में हुए संक्रमण का परिणाम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "सोमवार को फ्लू के 19 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से दिल्ली में छह, हैदराबाद में आठ, अहमदाबाद में दो, तिरुवनंतपुरम में एक, मुंबई में एक और पुणे में एक मामले की पुष्टि हुई है।" हैदराबाद के आठ मामलों में से छह मामले फ्लू पीड़ित व्यक्ति से हुए संक्रमण के परिणाम हैं।

सिंगापुर, मलेशिया में हुए संक्रमित

दिल्ली के छह मामलों में तीन परिवारों का एक समूह शामिल है, जो सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा से वापस लौटा है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है, "हैदाराबाद के आठ में से छह मामले सामाजिक संपर्क के परिणाम हैं।

उनमें से किसी ने विदेश यात्रा नहीं की है। बाकी दो मामलों में एक 26 वर्षीय पुरुष और एक दो वर्षीय बच्चा शामिल है। बच्चा दुबई से यहां पहुंचा है और व्यक्ति लॉस एंजिल्स से दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचा है।"

अमेरिका से लौटी किशोरी फ्लू की चपेट में

अहमदाबाद के दो मामलों में एक 17 वर्षीय किशोरी शामिल है, जो अमेरिका से लौटे 40 बच्चों के एक समूह का हिस्सा थी। दूसरा पीड़ित एक 45 वर्षीय महिला है, जो कि विदेश नहीं गई थी, बल्कि छात्रों के समूह के साथ एक काउंसलर के रूप में दिल्ली से अहमदाबाद गई हुई थी।

पुणे का मामला भी एक 17 वर्षीय लड़की का है। वह भी अमेरिका से लौटे छात्रों के उसी समूह में शामिल थी। एक नौ वर्षीय लड़की लंदन से म्यूनिख होते हुए मुंबई पहुंची। फ्लू के लक्षण के कारण उसे हवाई अड्डे पर ही परीक्षण के दौरान निगरानी में ले लिया गया और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

133 लोग स्‍वस्‍थ्‍य हुए

तिरुवनंतपुरम में एक 43 वर्षीय महिला में वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह देश में अब तक कुल 1,205 संदिग्धों का परीक्षण किया जा चुका है। उनमें से 212 में इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) की पुष्टि हुई है। फ्लू के 212 मामलों में से 133 पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी पीड़ितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया के 135 देशों में अब तक फ्लू के 94,512 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 429 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+