गुजरातः शराब से प्रतिबंध नहीं हटेगा

Gujarat Hooch Tragedy
गांधीनगर। नशा बंदी के कारण गुजरात में होने वाले शराब के अवैध उत्पादन और पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत के बावजूद राज्य सरकार ने शराब से प्रतिबंध हटाने से इंकार कर दिया है। पिछले दिनों अहमदाबाद में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को शराब से प्रतिबंध हटाने के सुझाव दिए गए थे।

गुजरात सरकार के प्रवक्ता जयनारायण व्यास ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद में शराब त्रासदी में 136 लोगों की मौत के बावजूद शराब प्रतिबंध कानून को हटाने पर विचार करने का कोई प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबंध कानून को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यास ने कहा कि गुजरात सरकार शराबबंदी के महात्मा गांधी के सिद्धांत से बंधी है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले यूनाइटेड ब्रेवरीज समूह के अध्यक्ष विजय माल्या ने कहा था कि अवैध शराब से होने वाली मौतों की घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए सरकार को शराब प्रतिबंध कानून को हटाने पर विचार करना चाहिए।

व्यास ने कहा कि सरकार शराबबंदी कानून को सही तरीके से लागू नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक एस.एस.खंडवावाला ने एक बयान में कहा कि गुजरात से फरार हुए शराब त्रासदी के मुख्य आरोपी विनोद डागरी की तलाश पुलिस जारी रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+