'इटली में अंग्रेजी नहीं बोली जाती'

Mulayam Singh
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा सदन में अंग्रेजी को इंटरनेशनल लैंग्विज बताने पर एसपी नेता मुलायम सिंह यादव ने इसका विरोध किया। मुलायम ने कहा कि अंग्रेजी सिर्फ कुछ चुनिन्दा देशों में ही बोली जाती है। "उन्होंने कहा कि यहां तक की इटली में भी अंग्रेजी नहीं बोली जाती।" उनकी इस टिप्पणी के समय सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद थीं।

दरअसल सिब्बल सदन में यह जानकारी दे रहे थे कि भारत विदेशी यूनिवर्सिटीज़ को अपने यहां आमंत्रित कर रहा है। उनके अनुसार विदेशी यूनिवर्सिटीज़ को ऐसे कोर्सेज के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जो कोर्स भारत में नहीं चलाए जा रहे और उन्हें विदेशी भाषाओं को सिखाने के लिए भी बुलाया जा रहा।

इसपर मुलायम सिंह ने भारत में विदेशी यूनिवर्सिटियों की शाखाएं खोले जाने की अनुमति दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे देश में असमानता का माहौल पैदा होगा और विदेशी यूनिवर्सिट अंग्रेजी फैलाएंगी। मुलायम ने कहा "अंग्रेजी विश्व के केवल सात देशों में बोली जाती है, यहां तक कि अंग्रेजी तो इटली में भी नहीं बोली जाती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+