'एयर इंडिया से ही यात्रा करें कर्मचारी'

Air India
नई दिल्ली। आर्थिक तंगी से गुज़र रही सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को घाटे की स्थिति से उबारने के लिए सरकार नए-नए रास्ते अपना रही है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक फरमान जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों को एयर इंडिया से ही यात्रा करने के निर्देश दिए हैं।

वे सभी कर्मचारी जिन्हें सरकार यात्रा भत्ता देती है उन्हें अब हर घरेलू और अंतराराष्ट्रीय उड़ान के लिए एयर इंडिया का ही उपयोग करना होगा। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यदि जिस जगह यात्रा करना हो वहां के लिए एयर इंडिया की डायरेक्ट फ्लाइट न हो तो उस डेस्टिनेशन के नजदीकी डेस्टिनेशन तक एयर इंडिया की फ्लाईट लेनी होगी।

बाद में आगे की यात्रा के लिए कर्मचारी किसी दूसरी एयरलाइन कंपनी से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यह कंपनी वही होनी चाहिए जिसका एयर इंडिया से टाइ-अप हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+