अफगानिस्तान में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त
काबुल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) का एक हेलीकाप्टर अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जिले के अधिकारी फैजल हक ने बताया कि हेलीकाप्टर सांगीन जिले स्थित सैन्य ठिकाने पर भोजन की आपूर्ति में लगा था। यह हादसा हेलमंद कस्बे से करीब दो किलोमीटर पश्चिम में हुआ।
हक ने यह तो नहीं बताया कि हादसे में कोई हताहत हुआ या नहीं लेकिन उन्होंने आतंकवादी द्वारा हमला किए जाने की आशंका से इंकार किया।
तालिबान का प्रवक्ता होने का दावा करने वाले कारी यूसुफ अहमदी ने इस हादसे की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications