सट्टा माफिया ने व्यापारी की हत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, "दुर्घटना अशोक विहार इलाके में रविवार की रात घटी थी। पप्पू नामक एक स्थानीय अपराधी के नेतृत्व में हमलावरों का एक समूह जगदीश की दुकान में घुस गया और उसे पीटना शुरू कर दिया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "जगदीश ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उनमें से कुछ हमलावरों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला बोल दिया।"
उसके बाद जगदीश को एक पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि जगदीश ने सट्टेबाज पप्पू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications