उड़ीसा: बाढ़ में बस बही, 7 मरे, 33 लापता

अधिकारियों ने कहा है कि बस उस समय बाढ़ के पानी में बह गई, जब वह एक ऐसे पुल के ऊपर से गुजर रही थी, जिसके किनारों पर रेलिंग नहीं थी। इस दौरान बस गनिया और दसपल्ला गांव के बीच बहने वाले एक नाले में जा गिरी।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
दुर्घटना स्थल पर उपस्थित एक उप प्रखंड अधिकारी ने कहा, "अभी तक सात शव निकाले जा चुके हैं। 20 लोगों को बचाया जा चुका है। लेकिन दुर्घटना में अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका बनी हुई है।"
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, लेकिन अधिकारियों ने वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं की है। जिला कलेक्टर परेशचंद्र नायक ने फोन पर बताया, "बचाव कार्य जारी है। हमें मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications