झारखंड में रेलवे ठेकेदार की हत्या
पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 135 किलोमीटर दूर बोकारो शहर के कोआपरेटिव कॉलोनी में पंकज सिंह नामक ठेकेदार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। वह उस वक्त घर के नजदीक टहलने निकले थे।
पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने सिंह को गोली मार दी। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उल्लखेनीय है कि सिंह को सोमवार को ही धनबाद जिले में 80 लाख का रेलवे ठेका मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications