मूसलाधार बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त
दादर, खार, सांताक्रूज, गोरेगांव, मलाड, कांदीवली, अंधेरी, जोगेश्वरी, सोइन, वडाला, विखरोली और घाटकोपर जैसे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज सुबह तक 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है जबकि उपनगरों में 125 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
मूसलाधार बारिश की वजह से सुबह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित रहा। कई स्थानों पर सड़कों पर भारी जाम लगा रहा जबकि पश्चिमी रेलवे, मध्य रेलवे और हार्बर लाइन की रेलगाड़ियां निर्धारित समय से 15-25 मिनट पीछे चले रही हैं।
ऐहतियात के तौर पर कई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications