ईंधन पुर्नससाधन पर जी-8 की रोक से भारत बेअसर

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "हमें कहीं से भी कोई मदद नहीं मिल रही।" उन्होंने कहा कि इस फैसले का भारत पर कोई व्यावहारिक असर नहीं होगा जो लंबे अर्से से पुर्नससाधन करता आ रहा है।

सूत्रों कहा कि हालांकि सरकार ने अभी तक उस दस्तावेज का अध्ययन नहीं किया है लेकिन इस कदम का भारत और फ्रांस की अरेवा कंपनी के बीच हुए सौदे पर असर पड़ने के आसार नहीं हैं। फ्रांसीसी कंपनी के साथ भारत ने महाराष्ट्र में दो परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए करार किया है।

प्रधानमंत्री अपनी एक दिन की फ्रांस यात्रा में फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ दोपहर का भोज लेंगे। दोनों देश सितंबर में हुए द्विपक्षीय असैन्य परमाणु करार को लागू करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

फ्रांसीसी कंपनी के साथ हुआ करार पूरा होने को है। फ्रांसीसी कंपनी महाराष्ट्र के जैतपुर में 1650 मेगावाट क्षमता वाले दो अत्याधुनिक रिएक्टर तैयार करने के लिए भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के साथ बातचीत कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+