वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान 160 सरकारी कंपनियों ने लाभ दर्ज किया
भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अरुण यादव ने मंगलवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार नियंत्रित कंपनियों ने वर्ष 2005-06 के दौरान 184.44 अरब रुपये और वर्ष 2006-07 के दौरान 228.35 अरब रुपये का सरकारी खजाने में योगदान किया था।
भारतीय महालेखा परीक्षक व नियंत्रक ने हाल में जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि सरकारी स्वामित्व वाली 419 कंपनियों में 786.65 अरब रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। सरकार द्वारा 72 उपक्रमों में शेयर के रूप में किया गया निवेश कंपनियों में लगातार घाटे के कारण पूरी तरह समाप्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications