13 बम के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
जिले के पुलिस प्रमुख लालजी शुक्ला ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कुख्यात अपराधी मेढीलाल को आज तड़के बहराइच के जरवल रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 13 जिंदा बम जब्त किए गए हैं।
शुक्ला के मुताबिक मेढीलाल ने पूछताछ में बताया कि उसके संबंध उत्तर प्रदेश और बिहार में भाड़े पर हत्या, लूट और अपहरण को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह से है।
पुलिस के मुताबिक आपराधी मेढीलाल के खिलाफ लखनऊ, बहराइच और गोंडा जिलों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications