फ्रांस में 300 से अधिक कारें आग के हवाले
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रांस की पुलिस ने कहा है कि इस अवसर पर जलाए गए वाहनों की संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अतिरिक्त सड़क पर समारोह मनाने के दौरान 240 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ्रांस के उपनगरीय पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले युवकों के गिरोहों द्वारा नव वर्ष और बैस्टिले डे जैसे राष्ट्रीय समारोहों के दौरान कारों को जलाए जाने की घटना जैसी एक परंपरा-सी बन गई है।
वर्ष 2005 के अक्टूबर और नवंबर महीनों में कारों को जलाए जाने की घटना विरोध का हिस्सा थी। उस दौरान युवकों ने पेरिस के एक उपनगर में प्रवासी परिवारों के दो किशोरों की मौत के बाद पूरे फ्रांस के 300 से अधिक समुदायों में भड़के दंगों के बाद कोई 9,000 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications