बाढ़ प्रभावित लोगों ने बीडीओ से की मारपीट
पुलिस के अनुसार मंगलवार को बीडीओ गोपाल प्रसाद अपने कुछ कर्मचारियों के साथ अपने सरकारी आवास में बैठे थे कि रौशा पंचायत के कुछ बाढ़ प्रभावित लोग आ धमके तथा मुआवजे की मांग को लेकर उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने बीडीओ के साथ मारपीट भी की। बीचबचाव करने आए कर्मचारियों को भी लोगों के आक्रोश का शिकार बनना पड़ा।
मधेपुरा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद यादव ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी कुमारखंड थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications