महाराष्ट्र में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स (एमएआरडी) के प्रवक्ता आकाश खोबरागड़े के मुताबिक सरकार ने आखिरकार रेजिडेंट चिकित्सकों का मौजूदा वेतन 15,000 से बढ़ाकर 22,000 रुपये कर दिया है।
खोबरागड़े ने आईएएनएस को बताया कि हमने हड़ताल तत्काल वापस ले ली है। मंगलवार को एक बैठक करने के बाद हमलोगों ने काम पर वापस लौटने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले शनिवार को चिकित्सकों के वेतन में प्रति माह 6,000 प्रति माह वृद्धि करने की पेशकश की थी, जिसे चिकित्सकों ने अस्वीकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications