जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में व्यापक फेरबदल
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पुलिस विभाग में फेरबदल को मंजूरी दी गई।
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के महानिदेशक अशोक भान को महानिदेशक (जेल) बनाया गया है।
जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक के. राजेंद्र को प्रोन्नत कर अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया और वे सीआईडी के नए प्रमुख होंगे।
मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक पी. एल. गुप्ता को सतर्कता आयोग का नया अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है।
सीआईडी में पुलिस महानिरीक्षक फारुक अहमद का तबादला कर कश्मीर जोन का पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।
सरकार ने श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और कठुआ रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षकों का तबादला कर दिया है।
जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) का भी तबादला किया गया है। श्रीनगर के एसएसपी अफादुल मुज्तबा का तबादला कर रियाज अहमद बेदार को नया एसएसपी बनाया गया है।
प्रदेश में आतंकवादी वारदातों में तो कमी आई है लेकिन मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में पिछले मई माहीनों से प्रदर्शन होते आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications