सरकार ने राइट्स में विनिवेश स्थगित किया
राइट्स रेल मंत्रालय के अधीन संचालित होने वाली इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और परियोजना प्रबंधन कंपनी है।
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में मुखर्जी ने कहा, "कंपनी की पूंजी जरूरतों में आए बदलाव को देखते हुए राइट्स लिमिटेड का सार्वजनिक निर्गम लाने का फैसला टाल दिया गया है।"
यद्यपि, मुखर्जी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक कंपनी राष्ट्रीय पनबिजली निगम और ऑयल इंडिया में सरकार अपनी हिस्सेदारी कम करेगी।
उन्होंने कहा, "इन दोनों कंपनियों के लिए चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक निर्गम की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।"
सरकार ने मंगलवार को घाटे में चल रही दो अन्य सार्वजनिक कंपनियों टायर कारपोरेशन और सेंट्रल इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में विनिवेश को मंजूरी दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications