पोलैंड के जेरजी बजेक यूरोपीय संसद के अध्यक्ष निर्वाचित
बजेक (69 वर्ष) को 736 सदस्यीय संसद में पड़े कुल 713 मतों में से 555 वोट हासिल हुए। उनके खिलाफ एकमात्र प्रत्याशी स्वीडन की पर्यावरणवादी इवा-ब्रिट स्वेनसन को केवल 89 वोट मिले।
यूरोपीय संसद के कंजरवेटिव, सोशलिस्ट और लिबरल समूहों के बजेक को संसद के 2009-14 के सत्र के पहले 30 महीनों के लिए अध्यक्ष बनाने पर सहमति कायम होने के बाद से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी।
संसद के तीनों प्रमुख दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार वर्ष 2011 के अंत में सोशलिस्ट गुट द्वारा नामांकित व्यक्ति को यूरोपीय संसद का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
आरंभिक संकेतों के अनुसार जर्मन सोशलिस्ट मार्टिन शुल्ज को यह पद दिया जा सकता है।
पेशे से रसायन इंजीनियर रहे बजेक ने वर्ष 1997 से 2001 के दौरान पोलैंड की मध्य दक्षिणपंथी सरकार का नेतृत्व किया और पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किया। वह वर्ष 2004 में यूरोपीय संसद के लिए रिकार्ड मतों से निर्वाचित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications