कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करेंगी ब्रिटेन की महारानी
पचहत्तर वर्षीय चेरिटन को उनके 40 साल के सार्वजनिक जीवन के लिए यह सम्मान इस साल के अंत में लंदन में एक समारोह में दिया जाएगा।
ऑर्डर ऑफ मेरिट 24 सदस्यों का एक ऐसा उच्च समूह है, जिसके सदस्यों को महारानी द्वारा नामांकित किया जाता है। कला, शिक्षा, विज्ञान व सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय व अविस्मरणीय योगदान देने वालों को इस समूह में शामिल किया जाता है।
इस समूह में किसी नए सदस्य को तभी शामिल किया जाता है जब पूर्व के 24 सदस्यीय उच्च समूह के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है।
1902 में किंग एडवर्ड सातवें ने उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान करने के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिट की स्थापना की थी।
थॉमस हार्डी, टी. एस. इलियट, ई. एम. फॉस्टर, ग्राह्म ग्रीन और टेड ह्यूग्स, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन, बॉय स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बेडेन-पॉवेल और एयरक्राफ्ट डिजायनर जियोफ्रे डी. हेविलएंड उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें ब्रिटेन की राजशाही द्वारा इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डेविट डी आइजनहॉवर, मदर टेरेसा और अल्बर्ट शैवित्जर इस सम्मान से नवाजे गए कुछ विदेशी लोगों में शामिल हैं।
नेल्सन मंडेला ऑर्डर ऑफ मेरिट के सम्मानित सदस्य हैं।
ऑर्डर के सभी सदस्य साल में एक बार लंदन में महारानी से मुलाकात करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications