पाकिस्तान में कबायलियों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिले के अंबर गांव के कबायलियों ने सोमवार रात को आतंकवादियों को इलाका छोड़ने को कहा, इसके कारण दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही।
अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि लड़ाई में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए जबकि तीन ग्रामीण गोली लगने से घायल हुए हैं।
मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय हैं और इनमें से पांच पूर्वी पंजाब के निवासी हैं।
आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार के प्रयासों के बढ़ने के साथ ही कानूनविहीन कबायली इलाकों के कुछ हिस्सों में ग्रामीणों ने तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications