दिल्ली में फिर डेंगू ने दी दस्तक
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर निवासी नवल किशोर नामक युवक को फोर्टिस अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस को बताया कि किशोर को तेज बुखार, सिर में दर्द और बदन दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि इस साल डेंगू का यह पहला मामला सामने आया है। परिवार के अन्य सदस्यों के खून के नमूने भी लेकर जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications