मध्य प्रदेश में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया
पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार की सुबह पुलिस और डकैतों के बीच ब्रजपुरा थाने के पाठा के जंगल में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने ओमप्रकाश यादव उर्फ छइयन और त्रेय मोहन यादव को मार गिराया। यह दोनों चचेरे भाई थे। इन दोनों ने पन्ना, सतना और बांदा में कई वारदातों को अंजाम दिया है और पुलिस को अरसे से इनकी तलाश थी। मारे गए दोनों डकैतों पर कुल 10-10 हजार का इनाम था और इनके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के कई मामले थानों में दर्ज हैं।
इन दोनों डकैतों का पूर्व में पप्पू यादव डकैत गिरोह से नाता रहा है। पप्पू यादव पर 50 हजार का इनाम था और उसने बांदा स्थित कालिंजर के किले में एक साथ आठ लोगों की हत्या की थी। वह भी दो साल पहले मारा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications