इनेलो के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने पार्टी छोड़ी
उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के परिवार द्वारा पार्टी चलाए जाने के तौर तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं।
चौटाला सरकार में वित्त मंत्री रहे इस जाट नेता ने कहा, "इनेलो का व्यवसायीकरण हो गया है, इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल मुझे पार्टी में लेकर आए थे लेकिन आज जिस तरह से पार्टी चलाई जा रही है, उससे मुझे दुख है।"
संपत सिंह देवीलाल की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हुए थे।
सिंह ने आगे की रणनीति के बारे में कोई खुलासा नहीं किया लेकिन चर्चा है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाऊंगा और उसके बाद आगे की रणनीति तय करूंगा।"
सिंह लोकसभा चुनाव में हिसार से इनेलो के उम्मीदवार थे। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष भजनलाल से वह महज 7000 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications