बास्तील दिवस परेड ने भारत-फ्रांस रिश्तों की लिखी नई इबारत
इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे मनमोहन सिंह का राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने साथ बैठकर बास्तील दिवस परेड के कार्यक्रमों का आनंद लिया। दोनों नेताओं के पीछे उनकी पत्नियां भी बैठी थीं।
भारतीय सुरक्षा बलों के 400 से अधिक जवानों ने ऐतिहासिक चैम्प्स एलीसीस में आयोजित इस समारोह में मार्च किया।
भारत के तीनों सेनाओं के जवान पारम्परिक वेशभूषा में पाइप और बैंड के साथ 'कदम कदम मिलाए जा' की धुन पर ताल मिला रहे थे। थल सेना के जवानों की कमान कैप्टन विवेक खंडूरी, वायु सेना के जवानों की कमान स्क्वे ड्रन लीडर आलोक शर्मा और नौ सेना की कमान कमांडर राजीव शर्मा ने संभाली। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह और सरकोजी को सलामी भी दी।
भारतीय सेना में मराठा लाइट इंफेंट्री के जवान भी शामिल हुए, जो देश की चर्चित और सबसे पुरानी सेनाओं में शुमार है। इस सेना के जवानों ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भी हिस्सा लिया था।
मनमोहन सिंह अपने फ्रांस दौरे पर सोमवार की शाम पेरिस पहुंचे जहां न्याय मंत्री मिशेल एलियट मेरी ने उनका स्वागत किया। अपने इस दौरे में मनमोहन सिंह फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications