अफगानिस्तान में हेलीकाप्टर दुर्घटना में 6 मरे (लीड-1)
काबुल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में मंगलवार को एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह असैनिक ठेकेदार मारे गए। उससे पहले उसी क्षेत्र में आतंकवादी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)
के प्रवक्ता ने काबुल में बताया कि ठेकेदार हेलमंद जिले के संगिन में मारे गए। उन्होंने बताया "हम हेलीकाप्टर में सवार छह ठेकेदारों के मारे जाने की पुष्टि करते हैं। इस घटना में एक जमीन पर एक नागरिक भी घायल हो गया।"
इससे पहले तालिबान का प्रवक्ता होने का दावा करने वाले कारी यूसुफ अहमदी ने दावा किया था कि उसके लड़ाकों ने ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने के समीप एक चिनूक हेलीकाप्टर को गिरा दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि हादसे के समय वहां कोई आतंकवादी नहीं था।
इसके अलावा नाटा के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के दो जवान सोमवार को मार गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications