देना बैंक को 500 करोड़ रुपये की पूंजी वृद्धि की आशा

एक बैंकिंग सम्मेलन के दौरान देना बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डी.एल.रावल ने संवाददाताओं को बताया,"हम 300 करोड़ की रकम अधिमानी शेयरों और 200 करोड़ की रकम 'शाश्वत असंचयी अधिमानी शेयर (पीएनसीपीएस)' के रूप में प्राप्त करेंगे।"

रावत ने बताया कि बैंक ने सरकार से अगले वित्तीय वर्ष में पीएनसीपीएस के रूप में 400 करोड़ रुपये की और रकम देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में पहले ही 125 करोड़ रुपये की रकम हासिल की जा चुकी है।

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बैंक के कर्ज और जमा में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रावल ने कहा कि कृषि, इस्पात, सीमेंट, छोटे तथा मझोले उद्योगों में मांग बढ़ी है।

देना बैंक ने इस वित्तीय वर्ष में जमा और कर्ज में 20 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+