अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत : मुखर्जी
लोकसभा में बजट पर चर्चा के जवाब में मुखर्जी ने कहा, "सुधार के कुछ शुरुआती लक्षण दिखने लगे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुछ बड़े परिवर्तन की उम्मीद करता हूं।"
वित्त मंत्री ने कहा कि स्टील व सीमेंट, ऑटोमोबाइल और कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर में दहाई अंकों में वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, "यह एक छोटी शुरुआत है। हम अभी संकट से बाहर नहीं हुए हैं। वैश्विक व्यापार की स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। इसमें कुछ और समय लगेगा। लेकिन हमारी रणनीति आंतरिक मांग को बढ़ाना और क्रय क्षमता में वृद्धि करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications