बिहार में इस वर्ष 71,000 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष मई तक 1,363 कथित हार्डकोर नक्सलियों समेत 70,934 कथित आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस की अपराधियों के साथ 19 मुठभेड़ हुई, जिनमें 10 कथित अपराधियों की मौत हुई जबकि इस दौरान 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि पुलिस द्वारा वर्ष 2009 के मई महीने तक 1,037 अवैध हथियार बरामद किये गए तथा 53 मिनी गन कारखाने का भंडाफोड़ किया गया। नीलमणि के मुताबिक इसके अतिरिक्त पुलिस ने 4,768 डेटोनेटर तथा 1,911 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को इस वर्ष नक्सलियों तथा अपराधियों से बड़ी मात्रा में रुपए भी बरामद करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभिन्न अपराधियों के पास से 24़ 38 लाख रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। इसके अलावा कई अपराधियों के पास से पुलिस ने 2़ 61 लाख रूपये के जाली नोट भी बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications