गोरखालैंड समर्थकों के बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित
ज्ञात हो कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में एक अलग राज्य की मांग की है।
जीजेएम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिक्किम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग-31ए को अवरुद्ध कर दिया।
कलीमपोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णबहादुर दोरजी ने कहा, "जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने बंगाल-सिक्किम की सीमा पर रोंगपो में मंगलवार की सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31ए पर अवरोधक खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दार्जीलिंग से होकर गुजरने वाले दो अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो (एनएच-31 व एनएच-55) को भी जाम कर दिया।"
दोरजी ने कहा, "हम जाम को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को भेज रहे हैं, क्योंकि यह राज मार्ग सिक्किम की जीवन रेखा है। इस राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन मंगलवार तड़के से ही ठप है।"
सोमवार को दोपहर से शुरू हुए अनिश्चितकालीन बंद के कारण दार्जीलिंग, कुर्सयांग व कलीमपोंग जैसे तीन पहाड़ी सब डिविजन में सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दुकानें और कार्यालय बंद हैं, पर्यटक वाहन सड़कों पर नहीं उतर पाए हैं और सैंकड़ों पर्यटक व छात्र मैदानों की ओर लौट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications