ढाका ने भारतीय बांध के निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित किया
मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना 15वें नैम शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने शर्म अल-शेख के लिए रवाना हो गई हैं। संभावना है कि वहां वह भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी।
जल संसाधन मंत्री रमेशचंद्र सेन ने मीडिया से यहां कहा कि ढाका को भारत की ओर से पूर्व निर्धारित बुधवार के दौरे के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
समाचार पत्र न्यू एज के अनुसार सेन को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक यह दौरा हो सकता है।
तिपाईमुख बांध भारत के मणिपुर राज्य में बराक नदी पर बनाया जाना प्रस्तावित है।
वैसे भी बांग्लादेश के निरीक्षण दल का अभी तक पूरी तरह गठन नहीं हो पाया है, क्योंकि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इस दल के लिए अपने दो सांसदों को नामित करने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications