ज्योति बसु की स्थिति में सुधार, आईसीसीयू से बाहर
एएमआरआई अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डी.एन.अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि मेडिकल बोर्ड ने बसु की स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्हें आईसीसीयू से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि बसु ने सोमवार रात सामान्य भोजन और मंगलवार सुबह सामान्य नाश्ता किया।
अग्रवाल ने बताया कि पिछली रात बसु ने अच्छी नींद ली और वह आज भी सामान्य भोजन करेंगे।
सोमवार को हुए उनके मस्तिष्क के स्कैन में स्पष्ट हुआ कि पिछले वर्ष उनके दिमाग में बना खून का थक्का छोटा हो रहा है।
बसु (96 वर्ष) रविवार को सॉल्ट लेक स्थित अपने आवास इंदिरा भवन में बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें पास ही के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के लगातार 23 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे बसु पिछले वर्ष अपने घर में गिर गए थे। इससे उनके दिमाग में खून का एक थक्का जम गया था। चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications