पक्षी के विमान से टकराने के कारण हवाई यातायात बाधित
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एएआई) के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि विमान को दोपहर को उतरना था। विमान के लैंडिंग गियर में एक पक्षी के उलझ जाने से यह घटना हुई।
हादसे के तत्काल बाद तकनीशियनों को बुलाकर विमान की खराबी ठीक करा दी गई। आधे घंटे बाद हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही फिर शुरू हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications