विधायक ने सांसद पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया
प्रजापति ने विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी से मिलकर इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई। रोहाणी ने प्रजापति को उनकी पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए गृह मंत्री जगदीश देवड़ा को उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रजापति ने सांसद शिवराज भैया पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा सांसद मेरी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। मुझ पर फायरिंग भी हो चुकी है मगर पुलिस मामला दर्ज करने से कतरा रही है।"
इस मुद्दे पर जब सांसद शिवराज भैया से संपर्क किया गया तो वे उपलब्ध नहीं हुए।
सागर के पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि बंडा थाने में प्रजापति के वाहन चालक और सांसद शिवराज के बेटे की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान भिन्ड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब कांग्रेस के ही एक अन्य विधायक ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications