कांग्रेस की अमेठी में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग (लीड-1)

लखनऊ,14 जुलाई(आईएएनएस)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अमेठी में गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा करके पुलिस और प्रशासन के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में मीडिया को जारी बयान में अमेठी में बिजली कटौती का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने लोगों पर अकारण लाठीचार्ज किया और गिरफ्तारी के लिए रात में लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी की। अगर पुलिस सूझ-बूझ से काम लेती तो वहां ऐसे हालत उत्पन्न नहीं होते।

प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी गिरफ्तार लोगों को तत्काल रिहा करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार रात अमेठी कस्बे में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झ्झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

लगातार बिजली कटौती के विरोध में सोमवार रात अमेठी कस्बे में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शकारियों ने पुलिस पर पथराव किया,इसमें कोतवाल सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जवाब में पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। झड़पें सोमवार रात भर चलीं।

सुल्तानपुर जिले के पुलिस प्रमुख ए.के.चतुर्वेदी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि हिंसा फैलाने के आरोप में 30 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से आठ लोगों को देर रात गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

उधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दबिश के नाम पर पुलिस महिलाओं से बदसलूकी कर रही है। पुलिस प्रमुख ने इस आरोप को निराधार बताया है। घटना के विरोध में आज अमेठी बंद का आह्वान किया गया। आक्रोशित व्यापारियों और दुकानदारों ने सुबह से अपनी दुकानें बंद रखी हैं। कस्बे के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+