एयर इंडिया में अभी नहीं होगा विनिवेश : प्रफुल्ल पटेल
पटेल ने राज्यसभा में कहा, "एयर इंडिया के प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ)लाने के लिए बाजार की स्थिति अनुकूल नहीं है।"
उन्होंने कहा कि इसके बजाय सरकार कंपनी को वित्तीय संकट से उबारने के लिए आसान ऋण मुहैया कराने पर विचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि नुकसान को पाटने के लिए एयर इंडिया के जिन मार्गो पर नुकसान हो रहा था उन मार्गो पर कंपनी ने सेवाएं बंद कर दी है।
एयर इंडिया की स्थिति पर होने वाली चर्चा के दौरान पटेल ने कहा, "कंपनी ने विमानों की आपूर्ति के समय में परिवर्तन किया है और लीज पर लिए गए विमानों को निर्धारित अवधि से पहले वापस किया जा रहा है।"
पिछले वित्त वर्ष में हुए अनुमानित पांच हजार करोड़ रुपये के नुकसान के बाद पटेल ने विमानन कंपनी को संकट से उबारने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर 10 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications